हुज़ूर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2025 भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च बुधवार रात्रि 8 बजे निकाला गया। इस कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सीएम कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी इस हमले की निंदा की है।