हल्द्वानी के गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हुई डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों को हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वरना कार और लूटी गई रकम में से कुल ₹1,40,000 बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में इससे पहले भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। डकैती की घटना के खुलासे के लिए करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए SSP नैनीताल ने ₹2,500 के पुरस्कार की घोषणा की है।
#Gorapadaw #Haldwani #NainitalPolice #UttarakhandPolice #RobberyCase #CrimeNews #PoliceAction #HaldwaniNews #CrimeInvestigation #Arrested #UttarakhandNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 28, 2026