खानपुर: चेहल्लूम अवकाश के कारण 4 अगस्त का पंचायत सहयोग शिविर अब 5 अगस्त को होगा
खानपुर प्रखंड में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाला पंचायत सहयोग शिविर इस बार चेहल्लूम के राजपत्रित अवकाश के कारण 4 अगस्त के बजाय 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय के. चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित सभी पंचायतों में पूर्व निर्धारित सेवाएं एवं जनसमस्याओं के निष्पादन की प्रक्रिया 5 अगस