बाढ़: उमानाथ घाट पर छठ पूजा की हुई शुरुआत, व्रतियों ने किया गंगा स्नान
Barh, Patna | Nov 5, 2024 नहाए खाए के दिन से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है, जिसको लेकर बाढ़ के उमानाथ घाट पर मंगलवार को सुबह 7 बजे से ही छठव्रतियों की भीड़ उमड़ने लगी। यह पर्व आज से चार दिनों तक चलेगा नहाए खाए,लोहांडा(खरना ) अस्ताचलगामी सूर्य को पहली अर्घ्य और उगते सूर्य को दूसरी अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाएगा।