नदबई: स्टेशन रोड स्थित पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष के घर में एसी में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग
नदबई कस्बे के स्टेशन रोड स्थित पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष के घर में कमरे में लगे एसी में विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।