सहसवान: मुजरिया थाना क्षेत्र के पाल गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गए ग्राहक के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज
मुजरिया थाना क्षेत्र के गाँव कोल्हाई के बृजभान पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जरीफपुर गढ़िया का आरोप है की कोल्हाई स्थित इंडियन पाल गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गये थे। आरोप है की कर्मचारियों को ₹500 रिश्वत नहीं देने पर तीन कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गयी है। जिसकी शिकायत मुजरिया थाना पुलिस से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।