स्लोगन -डिप्टी सीएम के बयान पर सियासी घमासान करहल विधानसभा प्रत्याशी सुनील मिश्रा ने सादा निशाना
जनपद- मैनपुरी
रिपोर्टर -नफीस अली
मो-9897500102
एंकर -डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ताजा बयान के बाद प्रदेश की सियासत में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सर्व समाज जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार मिश्रा ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर जमकर निशाना साधा है।
बीओ-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा विपक्ष पर दिए गए ताजा बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। बृजेश पाठक ने हाल में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा भेष बदलकर वोट मांगती है और जनता सब जानती है। उनके इस बयान के बाद अब सर्व समाज जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार मिश्रा ने डिप्टी सीएम के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है।
सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि डिप्टी सीएम का पद संवैधानिक मर्यादा का पद है, और इस पद पर बैठे व्यक्ति को सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाली भाषा बोलनी चाहिए।
बाइट- सर्व समाज जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार मिश्रा