सादाबाद: नगला छत्ती में किशोरी पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, काटकर किया घायल
नगला छत्ती निवासी बरखा अपने घर की छत पर झाड़ू लगा रही थी। तभी बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया और उसने किशोरी पर हमला कर दिया और एक बंदर ने उसके हाथ को बुरी तरह काट लिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। घायल बरखा को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसके हाथ में सात टांके लगाने पड़े।