जगदलपुर: युवक से मारपीट कर मोबाइल और रुपये लूटने वाले आदतन अपराधी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना कोतवाली में प्रार्थी रोशन, निवासी मेटगुड़ा जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 29 जून को आसना से पनारा पारा की आ रहा था तभी स्कूल के पास खड़ा अनिल बघेल द्वारा उसके साथ जबरन विवाद करते हुए , गाली गलौच कर मारपीट की गई और उससे रियलमी कंपनी का मोबाइल और 1500 नगदी जेब से निकाल कर लुट कर भाग गया।