नवरात्रि से पहले कानपुर पुलिस का बड़ा तोहफा! ₹27.88 लाख के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की है। दक्षिण जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की CEIR टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹27.88 लाख बताई गई है।
📍 CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस किया। बरामद मोबाइल कानपुर नगर के साथ अन्य जनपदों और राज्यों से भी संबंधित थे।
पुलिस ने सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
नवरात्रि से पहले पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
आपकी राय में, गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की ऐसी कार्रवाई कितनी जरूरी है? कमेंट में बताएं।
📍 ग्राउंड जीरो न्यूज | कानपुर
#Kanpur #KanpurPolice #GroundZeroNews #KanpurNews #uppolice