Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

तुरकड़ा में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया पौधारोपण सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 13 अगस्त 2026 भटियात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुरकड़ा में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। वन वृत्त चंबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ वन महोत्सव का शुभारंभ किया और चंबे का पौधा रोपित किया। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी : पठानिया उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन प्रबंधन और वन क्षेत्र के विस्तार में समुदायों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पठानिया ने कहा कि सरकारी वन प्रदेशवासियों की अपनी संपदा हैं, इसलिए इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने और आगजनी करने वालों की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की। साथ ही पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। भटियात में 109 करोड़ से सड़क निर्माण भटियात विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 109 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करीब 50 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है, जबकि अगले डेढ़ वर्ष में 50 से अधिक अन्य गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर लगभग 2600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसे बीओटी आधार पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत सड़क मार्ग को एनएचएआई के अधीन लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। चुवाड़ी में खेल स्टेडियम और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर पठानिया ने बताया कि चुवाड़ी में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है और सरकार की ओर से 67 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। जल्द ही निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और निर्माण कार्य जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में वर्तमान में 8 डॉक्टर कार्यरत हैं और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। जल्द ही यहां सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जाएगी। अस्पताल के पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। समोट पीएचसी भवन पर खर्च होंगे 20 करोड़ विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के नए भवन के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य आगामी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद यहां भी 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहुता को शीघ्र ही 25 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। स्थानीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला तुरकड़ा के लिए खेल मैदान, ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन तथा गांव चोड़ना में रास्ते, सड़क और वर्षाशालिका के निर्माण संबंधी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व वन अरण्यपाल चंबा राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा वन महोत्सव के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला ने भी अपने विचार रखे। डीएफओ कुलदीप जंवाल ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बीडीसी भटियात अध्यक्ष लाल सिंह, नगर पंचायत चुवाड़ी अध्यक्ष निकिता जंवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, कोषाध्यक्ष मयंक महाजन, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालु शर्मा, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। PANGI LIVE NEWS 📱 व्हाट्सऐप: 7018586290 #PangiLiveNews #ChambaNews #Bhatiyat #BhatiyatNews #Turkada #VanMahotsav #वन_महोत्सव #77वां_वन_महोत्सव #KuldeepSinghPathania #कुलदीप_सिंह_पठानिया #Chamba #HimachalPradesh #HimachalNews #Pangi #PangiValley #ForestDepartment #पर्यावरण_संरक्षण #पौधारोपण #जल_जंगल_जमीन #वन_संरक्षण #ChambaChuariTunnel #चंबा_चुवाड़ी_सुरंग #PMGSY #सड़क_विकास #Samot #स्वास्थ्य_सुविधाएं #विकास_कार्य #BhatiyatVidhansabha

Chamba, Chamba | Aug 13, 2026

MORE NEWS

राजकीय महाविद्यालय चंबा के आठ एनसीसी कैडेट्स का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा 14 अगस्त 2026
 राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनसीसी विंग के आठ विद्यार्थियों का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन हुआ है। कैडेट्स की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राठौर ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एनसीसी से जुड़े लेफ्टिनेंट केवल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के आठ कैडेट्स का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
🎙️ बाइट — लेफ्टिनेंट केवल कृष्ण
🎙️ बाइट — राकेश राठौर, प्राचार्य

📱 व्हाट्सऐप: 7018586290
#PangiLiveNews #Chamba #NCC #PreRDC #NCCCadets #RajkiyaMahavidyalayaChamba #ChambaNews #HimachalNews #NCCIndia #EducationNews

राजकीय महाविद्यालय चंबा के आठ एनसीसी कैडेट्स का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन सुरेंद्र ठाकुर चंबा 14 अगस्त 2026 राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनसीसी विंग के आठ विद्यार्थियों का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन हुआ है। कैडेट्स की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राठौर ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एनसीसी से जुड़े लेफ्टिनेंट केवल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के आठ कैडेट्स का प्री-आरडीसी कैंप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। 🎙️ बाइट — लेफ्टिनेंट केवल कृष्ण 🎙️ बाइट — राकेश राठौर, प्राचार्य 📱 व्हाट्सऐप: 7018586290 #PangiLiveNews #Chamba #NCC #PreRDC #NCCCadets #RajkiyaMahavidyalayaChamba #ChambaNews #HimachalNews #NCCIndia #EducationNews

Chamba, Chamba | Aug 14, 2026

खड़गे का अपमान नहीं सहेंगे, दलितों का अपमान नहीं सहेंगे, चम्बा में Adv Surjeet Sharma Bharmouri की अध्यक्षता में सत्यग्रह एवं मार्च

खड़गे का अपमान नहीं सहेंगे, दलितों का अपमान नहीं सहेंगे, चम्बा में Adv Surjeet Sharma Bharmouri की अध्यक्षता में सत्यग्रह एवं मार्च

Chamba, Chamba | Aug 14, 2026

15 अगस्त की तैयारीयों को लेकर  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी

15 अगस्त की तैयारीयों को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी

Chamba, Chamba | Aug 14, 2026