शामली: रसीदगढ़ गांव में पहुंचे राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने आपराधिक वारदात के बाद रिश्तेदारों का जाना हाल
Shamli, Shamli | Oct 21, 2026 संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी बुधवार को अपने रिश्तेदारों से मिलने रसीदगढ़ गांव पहुंचे। गांव में 18 और 19 अक्टूबर की रात में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला के कुंडल छीन लिए थे, वही गृहस्वामी योगेश के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है।