करछना: हर्रई गांव के सामने ऑटो चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में कूदा, तीन लोग घायल
यमुनापार क्षेत्र के करछना अंतर्गत हर्रई रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शाम 5:30 के करीब मेजा क्षेत्र का रहने वाला ऑटो चालक सवारी बैठा क र मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान हर्रई गांव के सामने अनियंत्रित हो गया और ऑटो गड्ढे में पलट गई। जिस पर सवार चालक समेत तीन घायल हो गए। उपस्थित लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भेजा।