सादाबाद: सादाबाद के बीआरसी परिसर से बच्चों ने 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकाली जागरूकता रैली
सादाबाद बीआरसी प्रांगण के कम्पोजिट विद्यालय द्वितीय में गुरुवार को “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल और खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य नगरवासियों को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करना था।