खुरई: नगर पालिका नुक्कड़ नाटक के ज़रिए स्वच्छता का संदेश दे रही है, मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव भी किया जा रहा है
Khurai, Sagar | Feb 15, 2025 खुरई नगर पालिका द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है इसके तहत शनिवार शाम लगभग 4 बजे कलाकारों द्वारा प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को पॉलीथिन का उपयोग न करने गीला सूखा कचरा अलग डालने सहित नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। इसके अलावा मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।