खुरई: सीवर लाइन काम में लापरवाही की वजह से पठारी नाका पर नाली में धंसा पानी का टैंकर
Khurai, Sagar | Feb 15, 2025 शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे पठारी नाका पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब चलते हुए एक पानी का टैंकर नाली खुदाई की मिट्टी में धंस गया, जिसे निकलने में घंटों लगे, दरअसल खुरई में सीवर लाइन बिछाने का काम स्टैंडर्ड इंफ्रा कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें नाली खोदकर पाइप डालकर मिट्टी से ढका जा रहा है लेकिन ठीक से नहीं ढकने से हादसे हो रहे हैं।