खुरई: सिविल अस्पताल में महिला शौचालय बंद, पुरुष शौचालय में जाने को मजबूर, गंदगी और बदबू से मरीज, परिजन और स्टाफ परेशान
Khurai, Sagar | Feb 14, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे खुरई की सिविल अस्पताल में सभी मरीज उनके परिजन और स्टाफ के लोग या तो मुंह पर कपड़ा या मास्क बांधे देखे गए। दरअसल अस्पताल के टॉयलेटों में से बहुत दुर्गंध आ रही है जिससे लोग नाक बंद करने को मजबूर हैं। गंदगी और जर्जर हालत से महिला टायलेट पर ताला लगा दिया पुरुष टायलेट में जाने से महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। ठीक से नहीं होती सफाई।