खुरई: 25 वर्षीय महिला बेटी के साथ लापता, ससुराल जाने के लिए पिता ने ट्रेन में बैठाया था, लेकिन नहीं पहुंची ससुराल
Khurai, Sagar | Feb 13, 2025 गुरुवार रात लगभग 8 बजे सहोद्रा बाई राय वार्ड निवासी धर्मचंद्र ने मामला दर्ज कराया कि उसने अपनी बेटी सोनिया पति संदीप कुर्मी को रीवा इंदौर ट्रेन में उसकी ससुराल धार जिले के बामदा स्टेशन के लिए बैठाया था लेकिन जब उसका पति स्टेशन लेने पहुंचा तो वह नहीं मिली उसका मोबाइल बंद है सभी जगह संपर्क करने पर पता नहीं चला तो शहरी थाने में मामला दर्ज कराया