खुरई: कैठेली बिलैया गांव रोड पर नाले में ट्रेक्टर गिरने से चालक की मौत, परिजनों ने ऑटो चालक पर कट मारने का आरोप लगाया
Khurai, Sagar | Feb 14, 2025 शुक्रवार दोपहर लगभग 1.00 बजे देहात थाना क्षेत्र के बिलैया गांव रोड स्थित नाले की पुलिया के नीचे ट्रेक्टर गिरने से चालक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक राघवेंद्र सिंह पंचर सुधरवाने ट्राली का पहिया खुरई की ओर ला रहा था नाले पर ऑटो चालक ने जानबूझ कर कट मार दिया जिससे सामने से आ रही महिलाओं को बचाने के चक्कर में नाले में गिर गया। नीचे दबने से मौत हो गई