#NTPC फ्लाई एश महाघोटाला,जहरीला चैंबर बनता #raigarh #news #viral #cg
*_अंधा धुंध औद्योगिक विस्तार से_*
*_काली राख का चेंबर बना रायगढ़_*
*******************************
NTPC में फ्लाई ऐश का महाघोटाला
अवैध डम्पिंग से जहरीली हुई हवा
********************************
*_CBI जांच से बेपर्दा होगे फ्रॉडस्टर!_*
*===================*
*♦रायगढ़/स्पीड न्यूज 4 जून 2026/* पर्यावरण प्रदूषण एवं फ्लाई एस की अवैध डम्पिंग की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का कोई माई बाप नहीं है कारपोरेटरो की मनमानी ने लोगो का जीना हराम कर दिया है इसके बावजूद सरकार व प्रशासन कार्यवाही करने की बजाए लगातार जनसुनवाई करा प्लांटों के विस्तार की वकालत करने में लगा हुआ है अंधाधुंध विस्तार ने रायगढ़ को काली राख का चेंबर बना दिया है जिसके कारण लोगो को सांस लेना भी दुर्भर हो गया है चारों ओर प्लांटों केे काले धुवें से घिरे शहर की आबो हवा पूरी तरह जहरीली हो चुकी है और प्लांटों से निकलने वाले फ्लाई एस ने खेत खलियान जल स्रोतों को अपने शिकंजे में जकड़ लिया है शिकायत होने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कारगर कार्यवाही आज तक नहीं की गई कभी कभार पर्यावरण विभाग की आत्मा जागती है तो जुर्माना की रस्म अदायगी कर मामले को दाखिल दफ्तर कर दिया जाता है खास कर एन टी पी सी लारा में फ्लाई एस की अवैध डम्पिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है मीडिया द्वारा कई बार प्रशासन का ध्यान इस समस्या को ओर आकर्षित किया गया लेकिन अधिकारियों की मिली भगत के कारण इस पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा सका ट्रांसपोर्ट की मर्जी ही सर्वोपरि बन गई है जिसका खामियाजा आसपास के खेत एवं तालाबों को भुगतना पड़ रहा है ट्रांसपोर्टिंग में हो रहे लाखों करोड़ों के घोटाले को सभी जान रहे हैं यदि कोई नहीं जानता तो वो है एन टी पी सी की अधिकारी जिनके संरक्षण के बिना यह गोरखधंधा चल ही नहीं सकता पिछली बार मीडिया ने काले धंधे की पोल खोली तो कुछ ट्रांसपोर्टरों को ब्लैक लिस्ट कर पूरे मामले की लीपापोती कर दी गई लेकिन पर्दे के पीछे घोटाले का खेल आज भी बदस्तूर जारी है एन टी पी सी के सेंट्रल गर्वमेंट के अधीन होने से छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते जिसका घोटालेबाज भरपूर लाभ उठा रहे हैं इसके अलावा सरकारी नेताओं से सांठ गांठ से भी भ्रष्टाचारियों को अभय दान मिला हुआ है इस दुर्भी संधि के कारण सरकार को अरबो रुपए का चूना लग चुका है जिसकी सी बी आई जांच कराई जाए तो छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े घोटाले में कई अधिकारियों ,ट्रांसपोर्टरों के अलावा कंबल ओढ़कर घी पीने वाले सत्ताधारी हस्तियों के चेहरे भी बेनकाब होगे जो अपने गुर्गो की आड़ में फ्लाई एस ट्रांसपोर्टिंग का ठेका चला रहे हैं सवाल तो यह उठता है कि न खाऊँगा न खाने दूंगा कि सरकार में चल रहा यह गोरखधंधा क्या किसी राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव है ?
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*===================*