मुंबई फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों आरोपी गिरफ्तार!
मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के कुछ ही घंटों बाद तीनों कथित शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के बाद तीनों आरोपी मुंबई से भागकर कोटा पहुंचे थे। जीआरपी और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। वहीं, आरोपियों को लेने के लिए मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंची।
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल तीन आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे हैं और कोटा पहुंच सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कीं और महाराष्ट्र की ओर से आने वाली ट्रेनों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। महज 15 से 20 मिनट के अभियान के दौरान पुलिस ने तीनों संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। अब तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है
वही मुंबई में घटना को देखते हुए सलमान खान में टाइगर श्रॉफ घर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई
#mumbai #tigers #TigerAttack
Ajmer, Ajmer | Oct 19, 2026