डुमरा: बिहार के मुख्य सचिव पहुंचे पुनौरा धाम, मंदिर निर्माण कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक
बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने शनिवार को सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम का दौरा किया, जहां उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।