सहसवान: सहसवान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहसवान कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए मंडी समिति के पास चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इरशाद, राजू, शहवान निवासी मोहल्ला पठान टोला व शहवान पुत्र असलम निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन को चारों की जेब से 1070 रूपये भी बरामद हुये है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शनिवार को सुबह 11:00 बजे कार्यवाही की गयी है।