कानपुर: बाबूपुरवा के झकरकटी बस अड्डे पर दबंग रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्री को पीटा,गंभीर रूप से घायल
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झकरकटी बस अड्डे पर रोडवेज बस चालक और कंडक्टर की दबंगई देखने को मिली। चालक और कंडक्टर ने दौड़ा दौड़ाकर यात्री को पीटा। मारपीट में यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर मिलने के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।