कानपुर: सीसामऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से महिला की मौत का मामला, DCP सेंट्रल ने घटना को लेकर दी जानकारी
सीसामऊ थाना क्षेत्र में मनीषा यादव नाम की युवती को उसके पति और भाई इलाज के लिए है घायल अवस्था में हैलेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मामला संदिग्ध देखा और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद जांच में सामने आया कि मनीषा यादव को गोली लगी थी। घटना में मनीषा यादव की मौत हो गई है। डीसीपी सेंट्रल ने जानकारी दी प्रकरण में साक्ष्य एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।