कानपुर: गोविंद नगर नए पुल से युवक ने लगाई छलांग,गंभीर रूप से घायल
गोविंद नगर नए पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवक ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने का प्रयास करने की बात कबूली है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।