फरसगांव: NH-30 मांझीआठगांव में पिकअप से टकराई बाइक, बाइक चालक युवक की मौके पर हुई मौत, फरसगांव पुलिस जांच में जुटी
NH-30 मांझीआठगांव में रविवार की शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि पिकअप से बाइक टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल लाया गया। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।फरसगांव पुलिस मृतक में शव को चीरघर मे रखाकर मृतक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।