🛡️💜 महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक QR Code, मदद का आसान रास्ता! 💜📱
📍 लालगंज, वैशाली | 25 अगस्त 2026
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर, वैशाली द्वारा लालगंज में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
📲 QR Code स्कैन करें और वन स्टॉप सेंटर तक आसानी से पहुंचें!
इस डिजिटल पहल के माध्यम से महिलाएं अपने वर्तमान स्थान से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचने का मार्ग आसानी से जान सकती हैं।
🌸 वन स्टॉप सेंटर में मिलती हैं निःशुल्क सेवाएं—
🔹 घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता
🔹 दहेज प्रताड़ना एवं महिला उत्पीड़न में सहयोग
🔹 बाल विवाह से संबंधित सहायता
🔹 साइबर अपराध मामलों में मार्गदर्शन
🔹 कानूनी सहायता एवं परामर्श
🔹 काउंसलिंग एवं आवश्यक सहयोग
🤝 पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
📊 2025-26 में प्राप्त 320 मामलों में से 305 मामलों का सफल निष्पादन किया जा चुका है।
सुरक्षित महिला, सशक्त समाज—वैशाली की बेटियों के लिए सहायता अब और आसान!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
#OneStopCentre #WomenSafety #WomenEmpowerment #QRcode #Vaishali #Lalganj #Bihar #महिला_सुरक्षा #सशक्त_महिला
16 views | Vaishali, Bihar | Aug 25, 2026