लातेहार: रबी 2025-26 फसल बीमा को लेकर जिला स्तरीय बैठक, किसानों के शत-प्रतिशत पंजीकरण पर ज़ोर
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी 2025-26) को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने, बीमा कवरेज बढ़ाने तथा दावों के समय पर निष्पादन को लेकर समीक्षा की गई।