राजापाकर: राजापाकर शनिचर हाट में करोड़ों की लागत से बनी जल मीनार बनी शोभे की वस्तु, लोगों को नहीं मिल रहा पानी
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 10 साल पहले जल मीनार लगभग एक करोड़ की लागत से सौर ऊर्जा प्लेट से चलाने को ले निर्माण हुआ था। लेकिन सौर ऊर्जा प्लेट से संचालित जल मीनार सही से काम नहीं करने के कारण लोगों को एक बूंद पानी नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। तथा पानी की उपलब्धता की मांग की है।