⏩किसान कल्याण वर्ष में किसानों के हित में किए जा रहे है नये कार्य - प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान
⏩खेती के साथ सब्जी उत्पादन व फूल की खेती से किसान हो रहे है समृध्दि- प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान
⏩बलराम कृषि महोत्सव किसानों की उन्नति का माध्यम है - अपेक्स बैंक प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव
उमरिया में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव
⏩कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत उमरिया के कृषि उपज मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि किसान कल्यातण वर्ष में किसानों के हित के लिए नये नये कार्य किए जा रहे है , जबसे हमारी सरकार आई है तभी से किसानों के हित में अनेक कार्य किए गए है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खेती को लाभ का धंधा बनाने के संकल्प को प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव प्रत्येक स्तर पर पूरा करने का कार्य पूरी तत्परता से कर रहे है। पहले जब किसानों को मंहगे दर पर ऋण मिलता था, तब किसानों की स्थिति बडी दयनीय थी । हमारी सरकार ने किसानों को बिना ब्याज का ऋण देने का कार्य किया है। किसान के साथ किसी भी प्रकार की धोखेबाजी की गई तो संबंधित के विरूध्द पुलिस में सीधे कार्यवाही की जाती है।
⏩ प्रभारी मंत्री ने कहा कि उमरिया जिले में किसान खेती के साथ ही सब्जी उत्पादन व फूल की खेती का कार्य कर रहे है। हमारी सरकार गरीब व आदिवासी वर्ग के किसानों को निशुल्क बिजली कनेक्श न देकर आगें बढ़ा रही है। किसानों को कृषि यंत्रों में सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया गया है। हमारा प्रयास है कि निर्वाध विद्युत आपूर्ति व पानी की उपलब्धता से किसानों को समृध्द शाली किया जाए। उन्होने कहा कि उमरिया जिले में गरीबो के लिए एक लाख से अधिक आवास बनाएं गए है जो व्यक्ति छूट गए है उन्हे भी इसका शीघ्र हीलाभ मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश के कारण जो फसलें क्षतिग्रस्त हुई है उनका सर्वे कराकर भरपाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्ये में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेवा सेतू अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों में पहुंचकर लाभ लेने की अपेक्षा किसानों व ग्रामीण जनों से की।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minmpkrishi
#उमरिया
3 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026