जगदलपुर: बस्तर पंडुम के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा- आदिवासियों को नुमाइश का सामान न बनाए
बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, कांग्रेस के बस्तर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सरकार पर बस्तर पंडुम के नाम पर कथित भ्रष्टाचार और आदिवासी संस्कृति को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाने का आरोप लगाया है। मौर्य ने कहा कि आदिवासियों को दिल्ली घुमाने और राष्ट्रपति से मुलाकात कराने से ज्यादा जरूरी है कि सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जरूरी है।