कैराना: कैराना के इस्सापुर खुरगान गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक में लगी आग, मवेशी आग की चपेट में आने से बचे
शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान में संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक में आग लग गई, जिसके चलते ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जल गई। भूसा भी जला, जबकि पास में ही बंधे मवेशी भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बाइक मुनव्वर की बताई गई है।