कायमगंज: गांव बसोला में ग्राम पंचायत की जमीन पर बोई गेहूं की फसल प्रशासन ने कटवाई, विधायक पति और एसडीएम के बीच हुई नोकझोंक
शमशाबाद के गांव बसोला में ग्राम समाज की लगभग 100 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।इसी दौरान कायमगंज विधायक सुरभि के पति अजीत गंगवार और एसडीएम के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई थी।ग्राम समाज की पूरी जमीन पर खड़ी फसल को नियम अनुसार कटवाकर सुरक्षित किया जा रहा है।लेखपाल कप्तान सिंह ने भी यह जानकारी दी।कि 50 बीघा भूमि की कटाई और कराई जाएगी।