पटना ग्रामीण: बांस घाट शवदाह गृह के पास बनाए गए गांधी मैदान थाना के अस्थाई मालखाना से हुंडई एसेंट कार की चोरी
पटना पुलिस के बांस घाट शवदाह गृह के पास बनाए गए गांधी मैदान थाना के अस्थाई मालखाना से हुंडई एसेंट कार चोरी हो गई है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। आनन फानन में गांधी मैदान थाने के मालखाना प्रभारी संतलाल सिंह ने बुद्धा कॉलोनी थाना में अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी हुई है।