पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड में शामिल 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार
दीदारगंज थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। DSP सियाराम यादव ने प्रेस वार्ता कर इसकी पुष्टि की है। DSP ने बताया कि घटना 3 फरवरी की है। पटना फतुहा एनएच 30 पर हथियार के बल पर अपराधियों ने छड़ लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को लूट लिया था। अपराधियों के पास से एक टेंपो बरामद की गई है। अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी की जा रही है।