पटना ग्रामीण: शिक्षकों को लेकर के के पाठक की ओर से जारी तुगलकी फरमान के विरोध में राजद और वाम दलों ने विधानसभा के बाहर की नारेबाजी।
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान राजद और वाम दलों के विधायकों ने विधानसभा के बाहर शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला दिया और सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कई विधायकों ने एक साथ बैनर लेकर शिक्षा विभाग से जुड़े कई फैसलों का विरोध किया। साथ ही शिक्षकों की कई मांगों को आगे रखकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का भी जोरदार विरोध किया।