पटना ग्रामीण: कृषि विभाग में चयनित 1028 अभ्यर्थियों को सीएम नीतीश कुमार ने पटना सचिवालय स्थित 'संवाद' में बांटा नियुक्ति/नियोजन पत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज मंगलवार को सीएम सचिवालय स्थित 'संवाद' में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के अधीन 239 सहायक प्राध्यापक एवं विषय-वस्तु विशेषज्ञों तथा कृषि विभाग अंतर्गत 789 प्रखंड स्तरीय तकनीकी प्रबंधक,लेखापाल सहित कुल 1028 अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं नियोजन पत्र वितरण किया। साथ ही संवाद कक्ष से नवनिर्मित सभागार उदघाटन किया।