पटना ग्रामीण: पटना मे राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज उनके बिहार विधानसभा स्थित कक्ष में राज्यसभा के लिए निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संजय कुमार झा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की.