बैतूल नगर: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
बैतूल, 13 जून 2026। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 18 जून को आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिन