दारू: इरगा निवासी युवक की मौत पर लोगों का फूटा गुस्सा, NH-522 जाम कर इंसाफ और मुआवजे की मांग की
दारू। इरगा के युवक की मौत पर उबला दारू, NH-522 जाम; इंसाफ और मुआवजे की मांग। सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे। रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छोटका इरगा निवासी गुलाब साव (32 वर्ष) की रांची के मेडिका अस्पताल में मौत के बाद दारू में जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिल रहा है।