टीकमगढ़: घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
घरेलू विवाद से आहत होकर एक महिला ने जहरीले पदार्थ (डाई) का सेवन कर लिया। साथ आए लोगों के अनुसार मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला की पहचान सीमा बनसकार के रूप में हुई है, जो मस्तापुर की निवासी है। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।