जी प्लस तीन मंजिला आश्रम तोड़ा |
नगर निगम द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में किये गये अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज फिर नगर निगम की टीम ने लाल पुल क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए एक चार मंजिला आश्रम को तोड़ दिया।सुबह करीब 5 बजे नगर निगम के अधिकारी पुलिस फोर्स एवं चार पोकलेन मशीनों और एक जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। निगम अधिकारियों के मुताबिक नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। यहां आश्रम परिसर में चार मंजिला भवन बनाया गया था, जिसे होटलनुमा स्वरूप दिया गया था। शुक्रवार सुबह नगर निगम का अमला भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार संबंधित पक्ष को दो बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद निगम की टीम ने भवन को तोड़ने की कार्रवाई की।इससे पहले भी नगर निगम सिंहस्थ क्षेत्र में स्थित दो आश्रमों पर कार्रवाई कर चुका है।