नबीनगर: नबीनगर में RPF ने ट्रेन से 27.429 किलो गांजा बरामद किया, महिला समेत दो गिरफ्तार
रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा से बिहार लाए जा रहे गांजे की खेप को ट्रेन के एसी कोच से बरामद किया गया है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, RPF ने नबीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच B1 में कार्रवाई करते हु