पाटन: ग्राम बेनी खेड़ा में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, कारण अज्ञात
Patan, Jabalpur | May 25, 2026 नूनसर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बेनीखेड़ा में 28 वर्षी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।थाना प्रभारी विपिन तिवारी ने सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया कि ग्राम बेनी खेड़ा के रहने वाले दुर्गेश साहू ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।