कुटुंबा: बभंडीह के पंचदेव धाम गौशाला में चिरैयाटांड और ओर गांव के युवाओं व ग्रामीणों ने की अनूठी पहल
कुटुंबा प्रखंड के बभंडीह गांव स्थित पंचदेव धाम की गौशाला में नाग पंचमी के अवसर पर युवाओं और ग्रामीणों ने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। प्रखंड के ओर और चिरैयाटांड गांव के युवाओं व ग्रामीणों ने गौशाला में रह रही सभी गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की। करीब 10 किलोमीटर दूर से वाहन पर हरा चारा लाकर गौशाला पहुंचाया गया। इसके बाद युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर सभी ग