फिरोज़ाबाद: विद्यालय विलय के विरोध में भाकियू (भानु) शिक्षक मोर्चा ने की हुंकार, डीएम कार्यालय व एसडीएम मुख्यालय को दिया ज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को मर्ज करने के शासन के प्रस्ताव के खिलाफ शुक्रवार दोपहर तीन बजे क़रीबन भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया। शिक्षक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन दिया।