फिरोज़ाबाद: गांव तिलियानी में झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के बाद ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
थाना नगला खंगर के गांव नगला गुलाल निवासी करीब 45 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र रामनरेश की कोई अंदरूनी बीमारी थी। परिजन उसे उपचार के लिये गुरूवार शाम छह बजे करीबन गांव तिलियानी स्थित एक बंगाली डाक्टर के क्लीनिक पर ले गये। परिजनों ने बताया कि डाक्टर ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान उसने राकेश को कोई इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद राकेश की हालत विगड़ी फिर मौत हुई