पटियाली: नगला मानसिंह में 24 लीटर दूध देने वाली तीन लाख की भैंस बनी आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए उमड़ रहे लोग
कासगंज के पटियाली क्षेत्र स्थित ग्राम नगला मानसिंह में करीब 3 लाख रुपये कीमत की भैंस लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भैंस मालिक गिरजा शंकर यादव ने बताया कि 7 माह पहले इसे आगरा से खरीदा था। पांच दिन पूर्व पड़रा देने के बाद भैंस प्रतिदिन 24 लीटर दूध दे रही है। कई पशुपालक इसे खरीदने पहुंचे, लेकिन मनचाही कीमत न मिलने पर उन्होंने बेचने से इनकार कर दिया।