भीलवाड़ा: सत्यनारायण तेली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर तेली समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया उग्र प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के सरदारनगर निवासी सत्यनारायण तेली पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मुकदमे में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग को लेकर भीलवाड़ा के तेली समाज ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के सैकड़ों लोगो ने मुखर्जी उद्यान से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली।